क़ुरान ए मजीद की कुछ आयतों को हटाने को लेकर पीआईएल दाखिल करने वाले वसीम रिज़वी को लेकर लोगों मे नाराज़गी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शिया वक़्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी द्वारा क़ुरान ए मजीद की कुछ आयतों को लेकर जनहित याचिका दाखिल करने और उसके बयान के वीडियो वायरल होने पर प्रयागराज के मुसलिम समुदाय मे भारी नाराज़गी है।शिया सुन्नी इत्तेहाद कमेटी,धार्मिक संस्था उम्मुल बनीन सोसाईटी,मातमी दस्तों व ओलमाओं ने वसीम रिज़वी को सनकी करार देते हुए इसकी गिरफ्तारी और इसलाम से खारिज करने की बात कही।वहीं सपा अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष शाहिद प्रधान ने वसीम रिज़वी को पागलखाने भेजने की बात कहते हुए कहा की यह सब सोची समझी साज़िश के तहत किया जा रहा है।उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी ने कहा वसीम रिज़वी जो वक़्फ समपत्ति को बेचने का गुनाहगार है उससे बचने के लिए योगी सरकार को खुश करने के मक़सद से मज़हबी जज़बात भड़का कर शिया और सुन्नी समुदाय के बीच फसाद कराने की साज़िश रच रहा है।जो कभी सफल नहीं होगा।अस्करी के अनुसार वसीम रिज़वी ने जान बूझ कर क़ुरान ए मजीद की पाक 26 आयतों को क़ुरान मजीद से हटाने के लिज पीआईएल डाल कर मुसलमानो के जज़बात भड़काने वाले काम किए हैं इसकी इस नाज़ेबा हरकत से हिन्दुस्तान के हर एक मुसलमान मे गुस्सा है।शिया सुन्नी इत्तेहाद कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता किताब अली ने सवाल उठाया की जिस शख्स को वक़्फ ज़मीने के घोटाले के कारण मंत्री पद छोड़ना पड़ा और भाजपा सरकार उसकी सीबीआई जाँच करवा रही हो वह इस प्रकार की बेहूदा और नाज़ेबा हरकत बार बार करता फिरे लेकिन उसके खिलाफ सरकार द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती हो तो शक की सूई उसी ओर घूमती है की कही इस प्रकरण मे योगी सरकार का संरक्षण तो नहीं।लोगो मे वसीम रिज़वी के बयान को लेकर इतनी ज़्यादा नाराज़गी है की लोगों ने ओलमाओं से वसीम रिज़वी को इसलाम से खारिज करने के साथ इसकी नमाज़े जनाज़ा न पढ़ाने के साथ इसकी मय्यत तक को क़ब्रिस्तान मे न दफनाने की मांग कर डाली।वहीं चक स्थित शिया जामा के पेश इमाम हसन रज़ा ज़ैदी ने भी अपने जुमा के खुतबे मे वसीम रिज़वी के क़ुरान ए मजीद की आयतों को लेकर पीआईएल दाखिल करने की घटना पर रोष प्रकट करते हुए इस नाज़ेबा हरकत की मज़म्मत की।सूफी हसन,काशान सिद्दीकी,फरीद राईन,मोहम्मद अहमद,अहद अहमद, मो०सैफ,मो०कादिर उर्फ जीशान आदि ने बयान धार्मिक उनमाद फहलाने वाला बताते हुए गिरफ्तारी की मांग की कहा यह शिया सुन्नी इत्तेहाद को कमज़ोर नही कर सकता हम सब एक हैं और इसकी बेजा हरकतो की घोर निन्दा करते हैं।

Exit mobile version