
हम जितने अधिक गुणों को निखार कर उसकी अभिव्यक्ति कर सकते है उतना ही शानदार व्यक्तित्व होगा सफलता प्राप्त होगी। डी के एस जायसवाल
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या पी जी कॉलेज के कैरियर काउन्सिलिंग एवं प्लेसमेन्ट सेल के द्वारा प्रख्यात आई.आई.टीयन प्रो0 डी0 के0 एस0 जायसवाल जी का व्याख्यान आयोजित किया गया। प्रो जायसवाल शुआट्स में प्लेसमेन्ट इन्चार्ज रहे तथा वर्तमान में इंडिया इन्जीनियरिंग कॉलेज में प्लेसमेन्ट इन्चार्ज है। आपने छात्राओं को सफलता के गुरूमन्त्र प्रदान किये। आपने कहा व्यक्ति में छत्तीस गुण होते है। हम जितने अधिक गुणों को निखार कर उसकी अभिव्यक्ति कर सकते है उतना ही शानदार व्यक्तित्व होगा और उतनी ही सफलता प्राप्त होगी। आपने फाइनेंस के विभिन्न पहलुओ पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष शासी निकाय पंकज जायसवाल जी ने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति में मानसिक कमजोरी बाधक होती है। आपने सफलता हेतु आत्मविश्वास के गुण को विकसित करने पर बल दिया। अतिथियों का स्वागत उपप्राचार्या, डॉ0 ममता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० रंजना त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 कल्पना वर्मा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीकॉम, बी0ए0 एवं एम०ए० की छात्रायें उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।