भाजपा के द्वारा कोविड-19 वैक्सीन टीका हेतु जन सहायता स्वास्थ्य शिविर 13 मार्च को

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो संकल्प है कोरोना मुक्त भारत को लेकर के 13 मार्च को प्रदेश कि योगी सरकार के द्वारा दिन में 11:00 बजे मनोहर दास नेत्रालय चिकित्सालय ,काल्विन हॉस्पिटल, डफरिन हॉस्पिटल नखास कोना ,स्वरूप रानी हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज, स्वरूपरानी मेडिकल हॉस्पिटल ,बेली हॉस्पिटल टीवी हॉस्पिटल दारागंज प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में आम जनता के लिए कोविड 19 वैक्सीन टीका लगाया जाएगा।
जिसकी सहायता हेतु जन सहायता स्वास्थ्य शिविर भाजपा महानगर के द्वारा लगाए जाएंगे जिसका उद्घाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष करेगे। स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज में होगा।जिसकी मुख्य अतिथि सांसद रीता बहुगुणा जोशी होंगी और सभी हॉस्पिटलों में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आम जनता की सहायता हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की गई। जिनकी देखरेख में शिविर चलेगा।

Exit mobile version