तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत, हाेलिका की लकड़ी जुटाने निकले थे, घर में मातम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जमुना पार थाना मांडा क्षेत्र के मेहा जागीर में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में नहाने के दौरान दो बालक गहरे पानी में चले गए। तालाब के कीचड़ में उनका पैर धसने लगा तो दोनों ने तालाब के दलदल से निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। जिससे दम घुटने से उन बालकों की मौत हो गई यह घटना मांडा क्षेत्र के मेहा जागीर के हरीश कुमार गुप्ता का बेटा बलराम (08) तथा राजेश आदिवासी का बेटा राहत (07) शुक्रवार को लगभग 11 बजे दिन में घर से निकले थे।

Exit mobile version