योगी सरकार ने किए 35 आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 35 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. उत्तर प्रदेश प्रशासन ने व्यापक स्तर पर बड़े बदलाव किए हैं. कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले विभिन्न विभागों में किए हैं. ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में 8 जिलों के डीएम भी शामिल हैं. योगी प्रशासन कई दिनों से अधिकारियों के तबादले की भूमिका लिख रहा था जिसे अमली जामा आज पहनाया है.
इन बड़े अधिकारियों की बदली भूमिकाएं

कुशीनगर डीएम आंध्रा वाम्सी हटाकर डॉ. अनिल कुमार सिंह को डीएम कुशीनगर बनाया गया है. बाराबंकी डीएम अखिलेश तिवारी का भी तबादला कर दिया गया है. सुरेश कुमार को  अम्बेडकरनगर जिलाधिकारी बनाया गया है. मिर्जापुर डीएम विमल दुबे का भी तबादला कर दिया गया है.

इन अधिकारियों के हुए हैं तबादले
नरेंद्र प्रसाद पांडेय को दिव्यांग मामलों का सचिव बनाया गया है तो वहीं शिवप्रसाद को राज्य सूचना आयोग का सचिव बनाया गया है. अवधेश तिवारी को सीईओ ग्रामीण सड़क बनाया गया है. राजमणि यादव को सिंचाई सचिव बनाया गया है. शरद कुमार सिंह को खेलकूद, श्रुति सिंह  को कृषि विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. इनके अलावा भी कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं.

इनके हुये ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में 35 आईएएस अफसरों के तबादले

चंचल कुमार तिवारी अपर मुख्य सचिव राजस्व

राजेंद्र तिवारी अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज

सुरेंद्र चंद्रा प्रमुख सचिव श्रम

अवधेश तिवारी सीईओ ग्रामीण सड़क

राजमणि यादव सचिव सिंचाई

शरद कुमार सिंह सचिव खेलकूद

श्रुति सिंह विशेष सचिव कृषि विभाग

नरेंद्र प्रसाद पांडेय विशेष सचिव दिव्यांग

शिवप्रसाद सचिव राज्य सूचना आयोग

ब्रह्मदेव तिवारी एमडी रोडवेज

कुशीनगर डीएम आंध्रा वाम्सी हटाए गए

विशेष सचिव इलेक्ट्रानिक बने आंध्रा वाम्सी

डॉ. अनिल कुमार सिंह डीएम कुशीनगर

बाराबंकी डीएम अखिलेश तिवारी हटाए गए

अखिलेश तिवारी विशेष सचिव गृह बने

उदयभान त्रिपाठी डीएम बाराबंकी बने

संगीता सिंह विशेष सचिव श्रम

डीएम सुल्तानपुर संगीता सिंह हटाई गई

विवेक जिलाधिकारी सुल्तानपुर बने

सुधेश ओझा मंडलायुक्त देवीपाटन बने

मिर्जापुर डीएम विमल दुबे हटाए गए

विमल दुबे एमडी सहकारी चीनी मिल

अनुराग पटेल डीएम मिर्जापुर बने

वैभव श्रीवास्तव विशेष सचिव परिवहन

अमित बंसल वीसी गोरखपुर प्राधिकरण

विवेक वार्ष्णेय एमडी यूपी एमडी सीएनडीएस

अनिल मिश्रा विशेष सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन

एस. राजलिंगम मिशन निदेशक ग्रामीण आजीविका

सुरेंद्र राम विशेष सचिव ग्राम्य विकास

अनुज झा जिलाधिकारी बुलंदशहर

उज्जवल कुमार निदेशक सूचना उत्तर प्रदेश

यशु रुस्तगी विशेष सचिव वित्त

अजय चौहान से एमडी पीसीएफ का काम हटा

सचिव सहकारिता बने रहेंगे अजय चौहान

Exit mobile version