
( विनय मिश्रा/अनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शहर के पुराने मोहल्ले बताशा मंडी में इमामबाड़ा की जमीन पर व्यावसायिक निर्माण था। यह निर्माण पिछले चार वर्षों से था। इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये थी। आज शनिवार को इस कामर्शियल निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने कार्रवाई करते हुए इसे ध्वस्त कर दिया। शहर के बताशा मंडी में इमामबाड़ा की जमीन पर कामर्शियल निर्माण कराया गया था। करीब 500 वर्ग गज क्षेत्रफल में कामर्शियल निर्माण किया गया था। इस अवैध निर्माण को माफिया अतीक अहमद के एक करीबी द्वारा कराए जाने की बात कहीं जा रही है। बेसमेंट के अलावा दो तल का निर्माण करीब तीन चार साल पहले हुआ था। इसकी लागत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके बाद इमामबाड़ा की भूमि पर बने इस अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई। इस कामर्शियल भवन में रहने वाले लोगों को पहले उसमें से हटाया गया। इसके बाद भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई।