इस सरकार में आम आदमी शोषित व पीडि़त है, जिसमें महिलाएं सर्वाधिक परेशान- पूर्व सांसद सुभाषिनी अली

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जनवादी नेता और पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोला श्रीमती अली ने कोरोना काल में श्रमिकों का रोजगार छिन गया।पूजीपतियों की आमदनी से तेजी से बढ़ रही।

नागरिक समाज और स्वराज विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में स्वराज विद्यापीठ के सभागार में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में आम आदमी शोषित व पीडि़त है, जिसमें महिलाएं सर्वाधिक परेशान हैं। कोरोना काल में जहां श्रमिकों का रोजगार छिन गया। वहीं पूंजीपतियों की आमदनी तेजी से बढ़ रही है। मोदी सरकार अपने पितृ संगठन आरएसएस के विचारों पर चल रही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने पितृ संगठन आरएसएस के विचारों पर चल रही है।जो भारतीय संविधान की अपेक्षा मनुस्मृति पर आधारित समाज का निर्माण करना चाहती है। संगठन का समाजिक आधार ही असमानता पर आधारित है। अध्यक्षता प्रो. अनीता गोपेश और संचालन गायत्री गांगुली ने किया। इस दौरान संध्या नवोदिता, किरन गुप्ता, फरीदा परवीन, अनिमा सिंह, शुभी बख्त, तोषी, रूबीना , चित्रा भौमिक, रक्षिका रुपम , प्रो. आरसी त्रिपाठी, हरिश्चंद्र द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version