
( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टीसुप्रीमो अखिलेश यादव पर हुए मुकदमे के खिलाफ प्रयागराज के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर उन्होंने योगी आदित्यनाथ के पुतले पर चिलम की बनी हुई माला पहनाई और उसके बाद उन्होंने पुतले का दहन किया समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि योगी सरकार समाजवादी पार्टी के बढ़ते अधिकार क्षेत्र से डर गई है और अब दमनकारी नीति के तहत योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव गोदी मीडिया के माध्यम से जो मुकदमा कायम किया है। वह सरासर गलत है समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता से लेकर पार्टी सुप्रीमो तक कोई भी इस प्रकार के ऊंची राजनीति वाले मुकदमों से नहीं डरती है और 2022 में इस चिलम वाली सरकार को पूर्ण रूप से जड़ से उखाड़ फेंके गी पार्टी कार्यकर्ता काफी नाराज थे। और उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस तरह की ओछी राजनीति करेगी तो वर्तमान सरकार यह जान लें कि समाजवादी कार्यकर्ता न किसी मुकदमे से डरती है और ना ही किसी ऊंची राजनीति से बल्कि अब समाजवादी कार्यकर्ता सड़क पर उतर चुके हैं और सड़क की राजनीति अच्छे से अच्छे शक्तिशाली सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबंध होती है।