
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय महिला उद्योग व्यापार मंडल प्रयागराज के बैनर तले निशुल्क आंख के चेकअप का कैंप कल्याणी किड्स गार्डन पब्लिक स्कूल मुट्ठीगंज थाना प्रयागराज के पास आयोजित कराया गया इस कैंप में महिलाएं पुरुष व बच्चों समेत 250 लोगों ने अपनी आंखों का निशुल्क चेकअप कराया। कार्यक्रम में बताओ मुख्य अतिथि प्रयागराज महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कैंप का उद्घाटन किया। जिसके बाद 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक आई कैंप में 250 लोगों ने अपनी आंख का चेकअप करवा कर इसका लाभ उठाया। इस कैंप में अखिल भारतीय महिला उद्योग व्यापार मंडल की महानगर अध्यक्ष हिना खान महानगर उपाध्यक्ष अवंतिका टंडन वाह रूपाली अवस्थी मौजूद रही ।