
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज़ाद खान के हरफनमौला खेल (58 नाबाद, 44 गेंद, नौ चौके एवं दो विकेट) और अजय पांडेय (4-1-16-4) के दम पर एचसी अचीवर ने डेल्टा क्लब को एक विकेट से हराकर प्रेम लता मिश्रा स्मृति टी-20 मास्टर्स क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
डीएवी कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में डेल्टा क्लब ने 19 ओवर में 165 रन (आरिज़ अल्वी 53, मोहम्मद ज़ैद 37, अजय पांडेय 4/16, विपिन पांडेय व आज़ाद खान दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में एचसी अचीवर ने 19.5 ओवर में 9 विकेट पर 167 रन (आज़ाद खान 58 नाबाद, सैफ अहमद 32, शैलेंद्र सिंह 25, जन्मेजय शाह 3/25, जोएल पॉल व आरिज़ अल्वी दो-दो विकेट) बना लिए।