प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयाग इलवेन और एएचसी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर हाईकोर्ट प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाये।
हाईकोर्ट मैदान पर रविवार को पहले मैच में हाईकोर्ट रिक्रिएशन क्लब के 20 ओवर में 128 रन (अनुज प्रताप सिंह 27, आसिफ अली 22, गौरव भार्गव व आशुतोष तिवारी दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में प्रयाग इलेवन ने 12.1 ओवर में 3 विकेट पर 125 रन (देवेंद्र गुप्ता 34 नाबाद, अभ्युदय 33, हर्ष तिवारी 29, पंकज कुशवाहा 2/23) बना लिये। हर्ष मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरे मैच में जेएसपीएस ने 19.4 ओवर में 164 रन (नौशाद अहमद 41, यश टंडन 36, शाकिब मुख्तार 24, संतोष सिंह 3/22, आनंद कुमार सिंह 2/36) बनाये।
जवाब में एएचसी ने 18.4 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन (श्यामभवी पांडेय 45, निखिल वर्मा 37 नाबाद, आनंद कुमार सिंह 32, अभिषेक व नौशाद दो-दो विकेट) बना लिये।