कठुआ-उन्नाव रेप केस में न्याय के लिए रात 12 बजे से शुरू हुआ इंडिया गेट पर राहुल का कैंडल मार्च

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में युवती के साथ बलात्कार और जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ रेप और मर्डर के मामले को लेकर राहुल गांधी आज आधी रात को कैंडिल मार्च करने जा रहे हैं. राहुल के आह्वान पर कई कांग्रेसी कार्यकर्ता इंडिया गेट पर जुट गए हैं.

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि लाखों भारतीयों की तरह मेरे दिल को बहुत दुख पहुंचा है. देश महिलाओं के साथ इस तरह का बर्ताव होते रहना जारी नहीं रख सकता. इंडिया गेट पर शांतिपूर्ण कैंडिल लाइट मार्च में आज रात मेरे साथ जुड़िए और न्याय की मांग कीजिए.

Exit mobile version