
( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा: अब तक 3,35,543 आवेदन
यूपी के बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू हुई थी। विलंबित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन 16 से 22 मार्च के बीच स्वीकार होंगे। 10 मई से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा 19 मई को प्रस्तावित है। 20 से 25 जून के बीच प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 12 जुलाई से काउंसलिंग शुरू करने का प्रस्ताव है।
बता दें कि अभी तक तीन लाख 35 हजार 543 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। विश्वविद्यालय द्वारा पुनरावृत्त पूछे गये प्रश्नों की उत्तर सहित एक सूची तैयार की गयी है। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान समस्या आने पर पुनरावृत्त पूछे गये प्रश्नों की सूची को पढऩे की सलाह दी जाती है। प्रवेश परीक्षा के लिए विलंब शुल्क के साथ सामान्य वर्ग और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी क्रमश: 2000 रुपये और 1000 रुपये होंगे। इस प्रवेश परीक्षा में प्रदेश के लगभग 2900 कॉलेज शामिल होंगे जिनमें करीब दो लाख 40 हजार सीटें हैं।