दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के शोकाकुल समाजसेवी व भाजपा के कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे नंदी साझा किया दुख दर्द

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण राजनीतिक पेंशन मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज अपने विधान सभा क्षेत्र के शोकाकुल पार्टी कार्यकर्ताओं समाजसेवी पदाधिकारियों व व्यापारियों के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। जिनके परिवार ने पिछले कुछ महीनों में किसी अपने को खोया है।

इस दौरान मंत्री नंदी ने लोगों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं

मंत्री नंदी सबसे पहले चौक स्थित श्रीमती सुनीता चोपड़ा जी के आवास पर पहुंचे।जहां उन्होंने भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता एवं नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद स्वर्गीय सत्येंद्र चोपड़ा जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मंत्री नंदी ने नरसिंह जी, लक्ष्मीकांत तिवारी जी, राजेश सिंह जी ADA नैनी मंडल, नीरज शर्मा जी किसान मोर्चा काजीपुर, अनुपम पांडे जी गंगोत्री नगर, संतोष दुबे जी इंद्रपुरी कॉलोनी, नन्द लाल सोनकर कीडगंज, आलोक वैश्य जी कोठा पर्चा, नीरज केसरवानी जी मुट्ठीगंज, लोकेंद्र प्रताप सिंह करैलाबाग, मनोज अग्रवाल कल्याणी देवी, पंकज सूरी कल्याणी देवी, सतीश अरोड़ा ललिता देवी, राजेंद्र सिंह जी सादियापुर, मुकेश श्रीवास्तव मालवीय नगर, संजय गुप्ता उंचामंडी, विकास गुप्ता जी गुड़ मंडी के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान मंत्री नंदी ने लोगों से मुलाकात की। व्यापारियों के साथ ही अन्य लोगों ने अपनी समस्याएं भी बताई। इस दौरान दिलीप केसरवानी। मनोज मिश्रा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version