“आरती” और “अजान” इस देश की है पहचान

( अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती संगीता श्रीवास्तव द्वारा अजान पर जिलाधिकारी को दिए गए पत्र का ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमिम) कड़े शब्दों में निंदा एवं दुख व्यक्त करती है।

जिसे भी दिक्कत हो शंख भजन कीर्तन एवं अजान की आवाज से

वह निकल जाए मेरे प्यारे हिंदुस्तान सेll

पार्टी प्रवक्ता अफसर महमूद युवा नेता इफ्तेखार अहमद मंदर वे प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहां है कि आरती और अजान इस देश की पहचान है ।एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरीके के असंवैधानिक गैर जिम्मेदार बयान कुलपति ने दिया है । यह उन्हें शोभा नहीं देता भजन कीर्तन एवं अजान यही है देश की पहचान यह बात वाइस चांसलर को समझनी चाहिए ।उनके इस तरीके के बयान से गंगा जमुनी तहजीब हिंदू मुस्लिम भाईचारे को ठेस पहुंचती है ।आपसी सौहार्द खराब हो सकते हैं। वाइस चांसलर का यह बयान पूरी तरीके से राजनीतिक एवं अपने आप को हाईलाइट करने के लिए दिया गया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हर धर्म हर मजहब के छात्र शिक्षा ग्रहण करते है। वाइस चांसलर के इस तरीके के बयान से छात्रों में रोष है। देश के सेकुलर सोच के लोग मुस्लिम समाज के लोग काफी दुखी और हताश हैं। इसलिए जिलाधिकारी महोदय से आग्रह है कि वाइस चांसलर का बयान देश का आपसी सौहार्द खराब करने गंगा जमुनी तहजीब हिंदू मुस्लिम भाईचारा को ठेस पहुंचाने जैसा है । इसलिए उन पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि इस तरीके की हरकत दोबारा कोई ना कर सके अगर इस पर शासन और प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई वाइस चांसलर पर नहीं की गई । तो वाइस चांसलर के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।

Exit mobile version