
( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। करबला के मैदान मे तीन दिनो के भूखे प्यासे शहीद कर दिए गए नवासा ए रसूल हज़रत इमाम हुसैन की यौम ए विलादत बा सआदत के मौक़े पर शहर मे जश्न का माहौल रहा कहीं महफिले सजीं तो कहीं इमाम हुसैन के नाम पर शरबत की सबील लगाई गई।दरियाबाद,रानीमण्डी,करैली सहित नूरउल्ला रोड पर मदरसा अनवारुल उलूम,चकिया स्थित करबला क़ब्रिस्तान व मीरगंज चौक स्थित इमामबाड़ा वज़ीर जान के बाहर राहगीरों को रुहफज़ा का शरबत पिला कर हुसैन ए मज़लूम की तशनगी को याद किया गया। माहे शाबान की तीसरी को हज़रत इमाम हुसैन की यौम ए विलादत के मौक़े पर घरों मे लज़ीज़ पकवान बना कर नज़्रे मौला हुसैन का ऐहतेमाम किया गया।शहर के पुराने इलाक़ों मे जहाँ जश्न की महफिले आयोजित की गईं वहीं कुछ जगहों पर केक काट कर और शरबत मिठाई खीर ज़रदा आदि के स्टाल लगा कर लोगों मे वित्रित भी किया गया।इमाम ए जुमा मौलाना हसन रज़ा ज़ैदी ने इमामबाड़ा वज़ीर जान पर शरबत पर नज्र दी।वहीं मौलाना जव्वाद हैदर रिज़वी,मौलाना रज़ी हैदर,मौलाना आमिरुर्र रिज़वी मौलाना मो०ताहिर मौलाना रज़ा अब्बास ज़ैदी शायर तूफान दरियाबादी शकील हुसैन,शाहिद अब्बास रिज़वी सै०मो०अस्करी मेंहदी हसन,सूफी हसन,ज़ामिन हसन जॉन ज़ैदी,औन ज़ैदी आदि शामिल रहे।