
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राज्य स्तरीय महिला फुटबाल लीग के लिए प्रयागराज वॉरियर्स की टीम घोषित कर दी गई है। जिला फुटबाल संघ के सचिव मकबूल अहमद के अनुसार टीम में प्रियंका कुमारी, शेखा गुप्ता, दीपशिखा, मानसी कुमारी, हिमांशी जैसवार, कंचन सोनकर, शांति दीप, पूजा सिंह, लकी दीप, शालिनी धुरिया, श्रद्धा धुरिया, ख़ुशी कुमारी, अंशिका कैथवास, ईशा कुमारी, सिमरन चौहान, निकिता कुमारी को शामिल किया गया है। अनिल सोनकर टीम के कोच एवं मैनेजर होंगे। प्रयागराज पैंथर का चयन गुरुवार सुबह होगा। लीग का उद्घाटन गुरुवार को सदर बाजार मैदान पर दोपहर ढाई बजे मुख्य अतिथि पूर्व हॉकी खिलाड़ी शाहिद कमाल खान करेंगे। पूर्व क्रिकेटर नफीस अहमद विशिष्ट अतिथि होंगे। पहला मैच प्रयागराज वॉरियर्स एवं मिर्जापुर राइडर्स के बीच एवं दूसरा मुकाबला काशी स्टार व प्रयागराज पैंथर के बीच खेला जायेगा।