
( अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।भाजपा कीटगंज मंडल के द्वारा नार्थ मलाका लकड़ी मंडी में राज कान्हा क्लीनिक के माध्यम से निशुल्क मेडिकल कैंप लगाए गए जिसमें लोगों को ब्लड प्रेशर,शुगर ,हार्ड, आंख ,ब्लड एवं बुखार, खासी और अन्य रोगों की जांच निशुल्क की गई एवं दवा निशुल्क वितरित किए गए। कैंप में डॉक्टर मनीष यादव डॉ रंजीत यादव डॉ अंकित कुमार के द्वारा लोगों की जांच की गई। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने अपनी जांच कराई और दवाएं प्राप्त की । इस अवसर पर सहयोग करने वालों में मुख्य रुप से राजेश केसरवानी रितेश मिश्रा आलोक शुक्ला पवन दूबे राजेश बैनर रेखा यादव मीनू पांडे मनीष त्रिवेदी विनोद यादव गोविंद शुक्ला कन्हैया लाल यादव अंकित यादव प्रदीप चार्ल्स जुन्ना सुमित वर्मा योगेंद्र यादव मोहम्मद इरफान सौरभ पटेल आदि रहे।