स्टाफ नर्स पुरुष के 448 पदों की चयन प्रक्रिया निरस्त

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं सेवाएं तथा चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग में सम्मिलित रूप से स्टाफ नर्स पुरुष के 448 पदों की चयन प्रक्रिया निरस्त कर दी है। आयोग ने 12 जनवरी 2017 को भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार उक्त विज्ञापन को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर की गई थी जिसमें हाईकोर्ट ने भर्ती नहीं करने के आदेश दिए हैं। भविष्य में जारी होने वाले विज्ञापन में उक्त पदों को सम्मिलित किया जाएगा। गौरतलब है कि भर्ती के लिए सेवा नियमावली में किए गए संशोधन में विसंगति होने के कारण चयन प्रक्रिया निरस्त करनी पड़ी है।

Exit mobile version