
( अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। छात्र हितों में लगातार अपनी मुहिम जारी रखने वाली संगठन एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर ने लागातार प्रत्येक कालेजों में जा जाकर वहां की ब्यवस्थाओं पर सवाल उठाते छात्र हित की लड़ाई के लिए संगठन को प्रेरित कर रहें तमाम समसामयिक मुद्दों पर छात्रहितों के लिए संघर्षरत दौरान अब तक इन 3 महीनों में 23 बार क्रांतिवीर की गिरफ़्तारी भी हुवी जिससे छात्रों में भारी ऊर्जा का संचार है इसी कड़ी में इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में मीटिंग दौरान दर्जनों छात्र सत्ताधारी भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी व अन्य छात्र संगठन को छोड़ कर एनएसयूआई की फार्म भरकर सदस्यता ग्रहण की जिसमें जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर,जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला,जिला महासचिव कमलेश सोनकर,जिलासचिव देवेंद्र सिंह,जिला सचिव वीरेंद्र यादव,प्रदेश सचिव कोमलाक्ष गिरी के उपस्थिति में
शिवम प्रताप सिंह,निशांत शुक्ला,सूफी सलीम,अभिषेक पाल,वैभव सिंह,सच्चिदानंद, नितेश सिंह,सुनील यादव,शिवांश पांडेय,शिवराज पांडेय,अनुराग तिवारी,रितेश विश्वकर्मा, ओमकार शास्त्री,अनुभव पांडेय,हिमांशु शुक्ला,अभिषेक द्विवेदी,हेमंत पांडेय,अभिषेक यादव,प्रभात सिंह,आयुष तिवारी,संदेश तिवारी इत्यादि लोग जुड़कर संगठन के साथ छात्रों हितों के मुद्दे पर आवाज़ उठाने के लिए संकल्पित हुवे है।
जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर ने कहा है जल्द इलाहाबाद डिग्री कोलेज की इकाई कार्यकारणी घोषित की जाएगी ततपश्चात विभिन्न मुद्दों पर यहां के प्रशासन को घेरा जाएगा।