आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद का आयोजन

( अनुराग शुक्ला )प्र यागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, प्रयागराज में वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया।

 

सी.ओ.सिटी सुश्री आस्था जायसवाल ने विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए।

 

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सी.ओ. सिटी सुश्री आस्था जायसवाल ने विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए। गोला फेंक एवं चक्का फेंक में सुनैना बिन्द प्रथम, 100 मीटर दौड़ में नेहा त्रिपाठी प्रथम, 200 मीटर दौड़ में साधना प्रथम स्लो

साइकिल रेस में आकांक्षा गुप्ता प्रथम रही। क्रिकेट में बी.ए. व बी.कॉम के मध्य प्रतियोगिता में बी.ए. की टीम विजेता रही। इस अवसर पर इन्दिरा जायसवाल
अन्तर्महाविद्यालयीय महिला शिक्षक मैत्री किकेट मैच की विजेता महाविद्यालय की
टीम को मुख्य अतिथि ने मेडल प्रदान किए तथा गुमेन ऑफ द मैच डॉ० इभा सिरोठिया को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कर रहे शासी निकाय की अध्यक्ष पंकज जायसवाल जी ने कहा कि इस खेलकूद से छात्राओं का मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहता है और महिला अधिकारी के रूप में आस्था
जायसवाल हमारी छात्राओं के लिए प्रेरणा है। अतिथियों का स्वागत प्राचार्या डॉ स्मा सिंह ने किया एवं आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि यह दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सामाजिक व स्वास्थ्य की दृष्टि से सफल आयोजन है। हमारा प्रयास
रहता है कि छात्रायें प्रत्येक दिशा में आगे बढ़े। कार्यक्रम का संचालन डॉ० रंजना त्रिपाठी ने किया। डॉo ममता गुप्ता, डॉ0 कल्पना वर्मा, डॉ० रेनू जैन, डॉ0 मधुरिमा डॉ0 स्मिता डॉ0 ज्योति रानी जायसवाल, डॉ0 अनुपमा, डॉ0 मुदिता, डॉ0 अवधेश टॉ0 माधवी, टॉ0 अर्पिता आदि के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।

Exit mobile version