प्रदेश में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर सपाईयों ने खामियां गिनाई

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )l प्रदेश में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर सपाईयों द्वारा सिविल लाइंस में विरोध प्रदर्शन एवं पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक कर सरकार के कामकाज को जनविरोधी एवं प्रदेश को विकास के मामले में बहुत पीछे ले जाने वाला बताया l

 

नौकारियों में भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ अत्याचार, किसानों, नौजवानों के साथ दुर्व्यवहार के मामले बढ़े

 

समाजवादीपार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि भाजपा शासन में किसान, नौजवान, छात्र, व्यापारी सहित समाज का हर वर्ग परेशान हैं l भाजपा का सबका साथ – सबका विकास का नारा पूरी तरह से फेल हो चुका है l बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में सर्वाधिक अत्याचार महिलाओं, दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यक समाज के साथ हुए है l आज प्रदेश का बेरोजगार नौजवान हताश हो रहा है, किसानों को धोखा दिया गया, उनकी उपज का दुगुना दाम देने का वादा कर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार में धान की खरीद न होने से किसानों को खरीद केंद्र से वापस धान लेकर घर आना पड़ा है l बेरोजगारों को रोजगार के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है l सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा बदले की भावना से प्रभावित हो कर सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे कायम कर रही है l प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने ऊपर दर्ज मुकदमे खुद वापस ले रहे हैं l

उधर युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में सपाईयों द्वारा सिविल लाइंस में पोस्टर लगाया जा रहा था जिन्हें पुलिस ने जबरन गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस लाइन में बैठाए गए हैं l गिरफ्तार लोंगो मे संदीप यादव, मुशीर अहमद, जय सिंह, जय शंकर रावत, शिव केसरवानी, सागर निषाद, अरुण यादव हैं l बैठक में प्रमुख रूप से सर्व श्री योगेश चन्द्र यादव, महासचिव संदीप सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, कुलदीप यादव, नाटे चौधरी, राकेश यादव, ननकऊ यादव, वीरेंद्र यादव, बृजेश, शिव कुमार पासी, आदि नेतागण मौजूद रहे l

Exit mobile version