
( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित प्रदर्शनी एवं जनसभा के कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इन 4 वर्षों में जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश में विकास की धारा दिखाई पड़ रही है विगत कई वर्षों से ऐसा देखने को नहीं मिला यह सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर खरी साबित हुई है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर उसकी उपलब्धियों को लेकर सभी विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला और विभिन्न विभागों से जिन लोगों को सरकार के द्वारा लाभ प्राप्त हुआ ऐसे लाभार्थियों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक गण श्रीमती नीलम करवरिया अवधेश चंद्र गुप्ता कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी राजू पाठक गिरिजेश मिश्रा गया प्रसाद निषाद एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।