
( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के आह्वाहन पर 16 मार्च से चलाए जा रहे फ़ाग चौपाल कार्यकम में प्रयागराज यमुनापार के बारा के सिरवैया ग्राम पंचायत में फ़ाग चौपाल का आयोजन किया गया।
गाजे बाजे के साथ सम्पन्न फ़ाग चौपाल में प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के चार साल किसानों मजदूरों का जीवन हुआ बेहाल आगे कहा कि सरकार के 4 वर्षों के कार्यकाल में सर्वत्र अपराध महिला उत्पीड़न,छुट्टा पशुओं से परेशान किसानो और महंगाई ही दिखाई देती है,चारो ओर अशांति का माहौल है, जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल दिखाई देती है। पूर्व पीसीसी अरुण चौरसिया ने कहा कि देश नही बिकने दूंगा का नारा देने वाले मोदी की सरकार एक एक करके सारे उपक्रमो को विक्रय कर रही है । जनता को कोरे सब्जबाग दिखाए जा रहे हैं ।किसान कांग्रेस यमुनापार अद्द्यक्ष जितेंद्र राय ने फ़ाग चौपाल में आये हुए ग्रामीणों का स्वागत करते हुए,5 प्रगतिशील किसानों का प्रदेश उपाध्यक्ष से माल्यार्पण कर कर सम्मानित कराया
तहसील अद्द्यक्ष राजा राम पटेल ने ग्रामीणों का आह्वाहन किया कि पंचायत चुनावों में वो कांग्रेस पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों को जिताये कार्यक्रम का संचालन देशराज सिंह ने किया।