साल भर तक संगम तीरे होने वाले आयोजनों का आगाज रंगभरी एकादशी से

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज की हर वर्ष लगने वाली माघ मेले के पश्चात अब मेला प्राधिकरण ने संगम पर पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट कार्यक्रमों का एक योजना बनाया गया है।

24 मार्च को रंगभरी एकादशी के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है।

उनमें कुछ काम की औपचारिक शुरुआत हो गई है।आने वाले 24 को होने वाली रंगभरी एकादशी के अवसर पर संगम पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। गंगा पूजन के साथ ही अबीर गुलाल चढ़ाया जाएगा। इस अवसर के लिए स्वच्छता के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही संगम तट पर प्रकाश चकर्ड प्लेट, पानी के टैंक व शौचालय का उपयुक्त बंदोबस्त किया जाएगा। वही प्रोजेक्ट के अंतर्गत अगले महीने से लेजर शो, एम्यूजमेंट जोन, रात में शुद्ध शाकाहारी खाने-पीने के बाजार व झूले आदि का संचालन होगा। इसके बाद वर्ष पर्यंत मेला प्राधिकरण हर महीने कम से कम एक कार्यक्रम संगम तट पर आयोजित कराएगा। इस क्रम में प्राधिकरण के आधिकारी भी शामिल रहेंगे और दूसरे अफसर भी मौजूद रहेंगे। यहां होने वाले कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि कैलेंडर के अनुसार तारीखों पर आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version