एचसी अचीवर ने जीता टी-20 का खिताब

अभिजात बेस्ट बैट्समैन, जोएल बेस्ट बॉलर, तिलकराज मैन ऑफ द टूर्नामेंट

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एचसी अचीवर ने आरसीसी को 8 विकेट से हराकर प्रेम लता मिश्रा स्मृति मास्टर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। डीएवी कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में आरसीसी ने 20 ओवर में 134 रन (अभिनीत केसरवानी 47, विपिन खत्री 18, अजय पांडेय 3/20, अभिषेक श्रीवास्तव व विपिन पांडेय दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में एचसी अचीवर ने 15.5 ओवर में 2 विकेट पर 135 रन (शैलेंद्र 48 नाबाद, अभिजात अवस्थी 36, नितिन स्वर्णकार 33, तिलकराज व आलोक कनौजिया एक-एक विकेट) बना लिए। कार्यक्रम के अतिथियों पूर्व रणजी क्रिकेटर केबी काला, नामचीन क्रिकेट कमेंटेटर इफ्तिखार अहमद और इविवि क्रिकेट कोच देवेश मिश्र ने पुरस्कार वितरित किये। अजय पांडेय को मैन ऑफ द मैच, अभिजात अवस्थी को बेस्ट बैट्समैन, जोएल पॉल को बेस्ट बॉलर एवं तिलकराज यादव को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आयोजन सचिव परवेज़ आलम ने अतिथियों का स्वागत किया।

Exit mobile version