फ़ाग चौपाल को मिल रहा भारी समर्थन- सुशील तिवारी

( अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जनपद में 16 मार्च से आरम्भ हुए किसान फ़ाग चौपाल को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है,एक ओर जहां प्रदेश अद्द्यक्ष तरुण पटेल निरन्तर विभिन्न जिलों में फ़ाग चौपालों के अंतर्गत कार्यक्रम कर रहे है,वही दूसरी ओर प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील तिवारी,जगदीश सिंह, विशाल राजपूत आदि भी सक्रिय रूप से जिलो में कार्यक्रम लगा रहे हैं,
प्रतापगढ़,कौशाम्बी,प्रयागराज,फतेहपुर,उन्नाव,कानपुर,हरदोई आदि में किसानों का उपरोक्क्त को अच्छा समर्थन मिलता दिख रहा है। रविवार को प्रदेश प्रभारी श्री दिनेश गुर्जर ने इटावा,कानपुर में चौपालों को सम्बोधित करते हुए,काले बिलो के सम्बंध में विस्तार से बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील तिवारी का कहना है कि कृषि सुधार बिल को लाने के पहले किसानों को विश्वास में नही लिया गया,सदन में चर्चा नही कराई गई,वेयर हाउसेस पहले ही बना दिये गए,सरकार की नीयत में लोकहित नही बल्कि कार्पोरेट्स को फायदा पहुचाने की तथा किसानी को समाप्त करने की कोशिश दिखती है,इस लिए यह बिल काला है। आगे सुशील तिवारी ने बताया कि पहले तो यह तय किया गया था कि फ़ाग चौपाल कार्यक्रम को 30 मार्च तक चलाया जाएगा,लेकिन चौपालों में किसानों के द्वारा दिखाये जा रहे उत्साह के कारण इसे 30 मार्च से आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

Exit mobile version