जनसंघी के पी शर्मा के निधन पर भाजपाइयों ने शोक प्रकट किया
( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पदाधिकारी धनंजय शर्मा के पिता जी एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष उत्कर्ष शर्मा के बाबा जी के. पी .शर्मा जी का 14 मई प्रातः काल हो गया , वो विगत लगभग 2 वर्ष से यूरोलॉजी की समस्या से जूझ थे , उनकी गिनती शहर के पुराने जनसंघियों में गिनी जाती है एवं वो सन 2001 में भारतीय रेल उत्तर मध्य रेलवे से वरिष्ठ खण्ड अभियंता के पद से सेवानिवृत्त थे , इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री उ प्र सरकार डॉ नरेंद्र गौर , पूर्व सांसद बाँदा रमेश द्विवेदी , भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता , महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी राजेश केसरवानी, सुभाष वैश्य , सुबोध गोस्वामी , राकेश केसरवानी , सत्यजीत सिंह , गोपाल मिश्र , रेणु शर्मा , वैष्णवी शर्मा , सूर्यकान्त शुक्ल , अमित त्रिपाठी , सुमंत्र गोस्वामी , अभिषेक मिश्र , अमित पाल , यजुष राय , उत्कर्ष गौर , मोती यादव , नितिन केसरवानी , आदित्य त्रिपाठी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की ।


