
( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मिशन शक्ति के अंतर्गत आज सिविल लाइंस महात्मा गांधी मार्ग पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम की इस कार्यक्रम के लिए अगवाई मिशन शक्ति द्वारा आयोजित महिला सुरक्षा समिति की श्रीमती अवंतिका टंडन , हिना खान, लकी श्रीवास्तव ,ज्योति यादव, सविता सेठ ने आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह थे जिन्होंने श्रीमती अवंतिका टंडन हिना खान के साथ मिलकर महिलाओं को जागरूक करने हेतु पंपलेट महिलाओं को वितरण किया गया । जिसमें हेल्पलाइन फोन नंबर थाना निरीक्षक सिविल लाइंस 9454402822, महिला हेल्पलाइन 1091 घरेलू हिंसा हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आपातकालीन पुलिस 112, साथ ही महिलाओं वा लड़कियों को सेनेटरी पैड वितरण किया गया । सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं व बालिकाओं को घरेलू हिंसा छेड़खानी चाइल्ड हिंसा जैसी तमाम समस्याओं के बारे में समझाया और बताया कि अगर आप थाने तक नहीं पहुंच सकती हैं तो तुरंत इस हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग कर या तो महिला सुरक्षा समिति की मदद से अपने आप को सेव वा सुरक्षित रख सकती हैं। इस कार्यक्रम में मोनिका अरोड़ा निहारिका सेठ भारतीय सेठ सुमन गोस्वामी सविता सेठ पूजा वर्मा पूजा जायसवाल दीपा सेट रंजना भारती रेनू वर्मा नीलम कुमारी सुमन आदि महिलाएं मौजूद रही।