किसान आंदोलन देश,प्रदेश की दिशा बदलेगा- सुशील तिवारी

( अनंत पांडेय )प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । क्षेत्र में मौजूदा सरकार किसानों का कर रही नुकसान, अन्नदाता धरती का भगवान,किसानों को नज़रंदाज़ करना दुर्भाग्यपूर्ण। उक्त बातें किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने बाबागंज के साडा हरकपुर में किसानों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून लाकर सरकार ने अर्थव्यवस्था की रीढ़ तोडने का प्रयास किया है,किसान इसे सफल नही होने देंगे। आगे कहा कि मंडी के बगल कारपोरेट मंडी असीमित भंडारण न्यायालय से वंचित किया जाना आदि ऐसे विषय हैं जिनपर किसान कांग्रेस को आपत्ति है। एमएसपी की कानूनी मान्यता पर बल देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार इसे विधेयक के रूप में पेश करके पास कराये। साथ ही आंदोलन में शहीद किसानों के परिजनों को प्रति परिवार एक एक करोड़ रुपया मुवावजा दे। जिला किसान काँग्रेस अद्द्यक्ष प्रतापगढ़ करुण पांडेय ने किसान कांग्रेस के फ़ाग चौपाल कार्यक्रमो पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अब तक जिले में एक दर्जन फ़ाग चौपालें हो चुकी है,किसानों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।



