चार दिन में मिले 79 कोरोना संक्रमित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एक माह तक रोज दस से कम मरीज मिलने के बाद फिर कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढऩे लगी है। चार दिन से मरीजों की संख्या दहाई के पार मिल रही है। सोमवार को जिले में 34 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से तीन संक्रमित बारा पावर प्लांट के कर्मचारी हैं। कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा 19 मार्च से ही शुरू होने लगा था। 19 से 22 मार्च तक 79 मरीज कोरोना के मिले चुके हैं, जबकि 10 दिन में 111 मरीज मिले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके तिवारी के अनुसार, सोमवार को बारा पावर प्लांट के तीन कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर गहनता से जांच अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को बाहर से आने वाला कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है। वहीं एसआरएन से दो मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। चार मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। जगह-जगह 3956 लोगों की जांच की गई है।

Exit mobile version