डॉ लोहिया के विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे – योगेश

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवाद के पुरोधा डॉ राममनोहर लोहिया की 111 वीं जयंती के अवसर पर समाजवादीपार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित कर उनके सिद्धांतों, विचारों की चर्चा करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया l सुबह 10 बजे पी डी पार्क स्थित डॉ राममनोहर लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करने के बाद सपा नेताओं ने पार्टी कार्यालय में भी उनके चित्र पर फूल माला अर्पित किया।
 आज जिस तरह से पूँजी वाद को बढावा दिया जा रहा है। डॉ लोहिया जी ने इसे सरकार और समाज दोनों के लिए घातक बताया था। स्नातक एम एल सी डॉ मान सिंह यादव ने कहा कि डॉ लोहिया आजीवन समाज के कमजोर वर्गों के लिए संघर्ष करते रहे। उनके सिद्धांतों, विचारों की प्रासंगिकता सदैव बनी रहेगी ।
इस मौके पर दीप शौर्य श्रीवास्तव ने डॉ लोहिया का चित्र सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव को सौपा। इस अवसर पर सर्व डॉ मान सिंह यादव, पूर्व सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल, विधायक जोख़ूलाल यादव, पंधारी यादव, विनोद चंद्र दुबे, संदीप सिंह पटेल, गुलाब सिंह यादव, कृष्ण मूर्ति सिंह, सुश्री रिचा सिंह, कमला यादव, विनय कुशवाहा, राम सुमेर पाल, राम मिलन यादव, इन्दू यादव, आर एन यादव, सचिन यादव दीप शौर्य श्रीवास्तव महावीर यादव रवींद्र यादव, नाटे चौधरी महबूब उस्मानी, ननकऊ यादव, वजीर खान, कुलदीप यादव, , आकाश यादव, डॉ सुरेश यादव, आशुतोष त्रिपाठी, सन्तोष यादव, अवधेश यादव, अनंत बहादुर यादव मुजीद फारुकी, विजय मुन्ना आदि लोग मौजूद रहे ।

Exit mobile version