
( अनंत पांडेय) माण्डा ,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । पंचायत चुनाव व होली के मद्देनजर मांडा की पुलिस ने थाना क्षेत्र भारतगंज में दबिश देकर कई लीटर कच्ची शराब बरामद कर कुन्तल भर बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया । डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित व सीओ मेजा डॉ भीम कुमार गौतम के द्वारा आगामी चुनाव व त्यौहार को लेकर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ माफियाओं पर अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देश व आदेश को गंभीरता से लेते हुए मांडा प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रीत कुमार पाण्डेय उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं चौकी प्रभारी भारतगंज आशीष कुमार राय हे0का0 वाहिद खाँ अरविन्द कुमार राय म० का०सोनम देवी द्वारा मंगलवार शाम 06 बजे सोनकर क़स्बा भारतगंज महिला चुनरइया के घर पर दबिश दिया गया घर की तलासी में मौके पर19 लीटर कच्ची शराब दो कुन्तल लहन आदि बरामद हुए । पुलिस ने मौके पर सभी लहन को नष्ट कर महिला के विरुद्ध सम्बन्धित मुकदमा दर्ज कर शेष कार्रवाई में जुटी।