प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रणवीर सिंह स्मारक मास्टर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 11 अप्रैल से डीएवी कॉलेज मैदान पर खेली जायेगी। प्रतियोगिता में 30 वर्ष से अधिक आयु के के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। सभी मैच रविवार एवं अवकाश के दिन होंगे। इच्छुक टीमें क्रिकेट प्रशिक्षक परवेज़ आलम (7007218630) से डीएवी कॉलेज मैदान पर सम्पर्क कर सकते हैं।