प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डीएवी क्रिकेट अकादमी ने प्रयागराज स्मैशर को 52 रन से हराकर समर कप क्रिकेट सीरीज का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया।
डीएवी क्रिकेट अकादमी ने बुधवार को अपने मैदान पर पहले खेलकर 25 ओवर में 7 विकेट पर 206 रन (अभिषेक कुमार 66, आयूष सिंह 41, हयात अहमद 32, निखिल आनंद 3/33) बनाये। जवाब में प्रयागराज स्मैशर की टीम 25 ओवर में 154 रन (आलोक त्रिपाठी 44, रंजीत दास 36, दानिश नवाज व संजय गुप्ता तीन-तीन विकेट) ही बना सकी।