
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । सेंट्रल जेल नैनी में गुरुवार को केन्द्रीय कारागार लोक अदालत एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद अमरजीत त्रिपाठी के निर्देशानुसार किया गया। जिसमे रेलवे मजिस्ट्रेट उत्सव गौरव राज ने 28 मामलों का निस्तारण किया। एसीजेएम पल्लवी एवं एसीजेएम मयंक त्रिपाठी ने समस्त बंदियों को विधिक जानकारी दी। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जेल के बंदियों को जागरूक किया कि वह जेल में रहते हुए कोविड 19 के नियमों का पालन करते रहें। सेनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करें। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने आभार व्यक्त किया।