एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का उद्घाटन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एचडीएफसी बैंक ने प्रयागराज शहर में अपनी सेवा का विस्तार करते हुए रावतपुर यूनाइटेड मेडिसिटी एक और शाखा में खोली। शाखा एवम एटीएम का उद्घाटन यूनाइटेड ग्रुप के निदेशक जगदीश गुलाटी एवं सतपाल गुलाटी ने किया।
शाखा में बैंकिंग से से जुड़ी सारी सुविधाएं दी जाएगी। शाखा के उद्घाटन के अवसर पर यूनाइटेड मेडिसिटी के अन्य डायरेक्टर, डॉक्टर्स, एचडीएफसी बैंक के सर्किल हेड मनीष टंडन, क्लस्टर हेड अजय गुप्ता, सिविल लाइन ब्रांच के शाखा प्रबंधक विमल तिवारी, रावतपुर ब्रांच के शाखा प्रबंधक संदीप त्रिपाठी, नृपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Exit mobile version