
(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा महानगर प्रयागराज के तत्वाधान में ग्राम पंचायत की बैठक भाजपा शहर पश्चिमी कार्यालय राजरूपपुर में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि इस बार भारतीय जनता त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ रही है।
इसलिए प्रत्येक सदस्यों की जो जिम्मेदारी तय की गई है उसके अनुरूप हमें चुनाव को संचालित करना है जिससे कि चुनाव में बेहतर परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आ सके और आगे कहा की हमें हर हाल में चुनाव जीतना है।
इसलिए चुनाव को देखते हुए वोटर लिस्ट के आधार पर हमें बूथ समितियों को मजबूती के साथ खड़ा करना है और आगे उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथों पर हमें विचार परिवार एवं वर्ग समीकरण के आधार पर प्रबुद्ध जनों को भी जोड़ कर चलना है और वरिष्ठ एवं नए भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय भी स्थापित करना है। बैठक में मुख्य रूप से रमेश पासी राजेश केसरवानी राजू पाठक गिरजेश मिश्रा प्रमोद मोदी ज्ञान बाबू केसरवानी दीनानाथ कुशवाहा एवं पार्टी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे