उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल में शिव विशाल गुप्ता बने महानगर अध्यक्ष प्रयागराज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की बैठक में सभी सदस्यों की सहमति और प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र गोयल की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता के द्वारा प्रयागराज के शिव विशाल गुप्ता को आदर्श व्यापार मंडल में प्रयागराज का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने शिव विशाल गुप्ता के साथ उत्तम भविष्य की कामना करते हुए कहा कि व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापार से सम्बंधित बातों को प्रमुखता और प्रबलता को बल मिलेगा। जिससे व्यापारी वर्ग की समस्याओ के निराकरण में एकजुटता और ताकत मिलेगी।
शिव विशाल गुप्ता जी की नियुक्ति की खबर से व्यापारियों में अभूतपूर्व उत्साह का संचार ।
महेंद्र गोयल, दिनेश केशरवानी, मनीष केशरवानी, प्रकाश चौरसिया, आशीष गुप्ता, आलोक केशरवानी, राजीव केशरवानी, रितेश केशरवानी, राहुल गुप्ता, पवन अरोरा, मनीष केशरवानी, शरद सिंघल, प्रवीण अग्रवाल, संजू गुप्ता सहित उपस्थित कई अनेक व्यापारीयो ने खुशी व्यक्त किया।

Exit mobile version