पूर्व सांसद समेत 213 कोरोना संक्रमित, दो दिनों में तेजी से बढ़े संक्रमण के मामले

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को 213 कोरोना पॉजीटिव मिलने से शहर में हड़कंप मच गया । वही पूर्व सांसद श्यामा चरण गुप्ता समेत दो दिन में 93 संक्रमित मिले हैं। पूर्व सांसद के बेटे व पत्नी भी संक्रमित हुए हैं। कर्नलगंज इंस्पेक्टर व उनका मुंशी भी कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं, मंगलवार को संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई। सप्ताहभर में यह दूसरी मौत है। इससे पहले 24 मार्च को मौत हुई थी। विभाग ने कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके तिवारी के अनुसार सोमवार को पूर्व सांसद श्यामा चरण गुप्ता में कोरोना संक्रमण मिला। उनकी पत्नी व बेटा भी बीमारी की चपेट में आए हैं। पूर्व सांसद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली चले गए हैं, जबकि पत्नी व बेटा घर पर ही होम आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा सोमवार को 33 संक्रमित मिले। वहीं मंगलवार को 60 संक्रमित जांच में मिले।
उन्होंने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में रहने वालों की भी जांच की जाएगी। वहीं, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व एयरपोर्ट पर जांच की गई, लेकिन कोई संक्रमित नहीं मिला। 13 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। एसआरएन से छह को डिस्चार्ज किया गया। अब वहां 65 मरीज भर्ती हैं। जगह-जगह 1753 लोगों की जांच की गई है।

Exit mobile version