कांग्रेस की भी पंचायत चुनाव को लेकर जोरदार तैयारी- प्रमोद तिवारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश में गांव की सरकार बनाने में अपनी बड़ी हिस्सेदारी को लेकर कांग्रेस भी बेहद गंभीर तैयारी में है। इसको लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी ने सिविल लाइन्स एल्गिन रोड स्थित आवास पर जिला शहर अध्यक्ष समेत जनपद से प्रदेश के नवनियुक्त तीनों सचिवों के साथ बैठक की। इस बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए गहन मंथन किया गया। इस बैठक में गंगापार जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, यमुनापार जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और शहर अध्यक्ष नफीस अनवर के अलावा प्रदेश सचिव बनाये गए मुकुन्द तिवारी, संजय तिवारी, रामकिशुन पटेल तथा किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल पाण्डेय समेत प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत से भाग लेगी। प्रमोद तिवारी ने बैठक के दौरान मौजूद नेताओं से पंचायत चुनाव को लेकर उनकी राय लेकर कहा कि कांग्रेस अब प्रदेश में गांव से अपनी मज़बूत जमीन तैयार करे। इसके लिए प्रत्याशियों का चयन भी शीघ्र करने की योजना बनी है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी गंभीर रणनीत के तहत केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को गांव गांव में आम जनमानस तक पहुँचेयेगी। प्रमोद तिवारी ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार बढ़ोत्तरी से महंगाई ने नया कीर्तिमान बनाया है। वहीं नये कृषि कानून से किसान अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। वहीं प्रदेश की योगी सरकार की ढुलमुल नीति के कारण सरकारी विभागों में व्यापक भ्रस्टाचार है। कहा कि पंचायत चुनाव में ब्लॉक स्तर पर पार्टी की योजना को बताने के लिए स्टार प्रचारक की नियुक्ति जिला कांग्रेस द्वारा जल्द किया जाए। इस दौरान तीनों नवनियुक्त प्रदेश सचिवों का उपस्थित कांग्रेसजनों ने माला पहनाकर नेत्तृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में शामिल नेताओ में अरुण तिवारी, सुरेश यादव, नफीस अनवर, मुकुन्द तिवारी, रामकिशुन पटेल, संजय तिवारी, अनिल पाण्डेय, हसीब अहमद, हरदेव सिंह अक्षय क्रांतिवीर, जयप्रकाश तिवारी, महेश त्रिपाठी, निजामुद्दीन समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version