
हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। महाकुंभ मैं पहले शाही स्नान को देखते हुए बॉर्डर पर बुधवार से सख्ती शुरू कर दी गई है। 12 राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों के करोना टेस्ट और उनकी रिपोर्ट ली जा रही है।
अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों को कुंभ मेला आते वक्त साथ कोविड की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। रिपोर्ट राज्य में आने से पहले के 72 घंटे से अधिक अवधि की नहीं होनी चाहिए।
सुबह से ही बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। इसको लेकर कल से और भी सख्ती हो जाएगी । अधिकारियों ने यहां पर पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी भी तैनात की है। इसके अलावा मॉनिटरिंग के लिए कुछ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी तैनाती दी गई है। आपको बता दें कि देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में 12 राज्यों महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ से आने वाले यात्रियों को उत्तराखंड आते वक्त साथ कोविड की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। कल से ये व्यवस्था लागू हो जाएगी। यह भी साफ किया गया है कि रिपोर्ट राज्य में आने से पहले के 72 घंटे से अधिक अवधि की नहीं होनी चाहिए।