युवा प्रयागवाल द्वारा गठित प्रयागवाल युवा वाहिनी की बैठक संपन्न

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। युवा प्रयागवाल द्वारा गठित प्रयागवाल युवा वाहिनी की बैठक आज झूंसी स्थित 54 फीट हनुमान जी के मन्दिर के परिसर पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रिय अध्यक्ष अनिल पान्डेय जी ने किया। बैठक मे उपस्थित प्रयागवाल युवा वाहिनी के संचालक/संयोजक श्री श्रवण कुमार शर्मा ने उपस्थित वरिष्ठ स्थानीय तीर्थ पुरोहितों से युवा वाहिनी के बारे में विस्तृत चर्चा की. और वाहिनी के एजेंडे पर लोगों की सहमति हासिल की. उक्त बैठक में उपस्थित वाहिनी के महामंत्री चन्दन तिवारी ने उपस्थित स्थानीय वरिष्ठ प्रयागवालों से युवा वाहिनी के कार्यकारिणी में शामिल करने हेतु दो प्रतिनिधि के नाम देने का प्रस्ताव रखा। जिसे स्वीकार करते हुए सर्व सहमति से झूंसी क्षेत्र के दो प्रतिनिधियों में श्री श्याम बिहारी शुक्ला. एवं संजीव कुमार पान्डेय को चुना गया. जिनका उपस्थित युवा वाहिनी के सदस्यों ने सम्मान करके स्वागत किया. उक्त अवसर पर वाहिनी के अध्यक्ष अमितराज वैध. राम नरेश दूबे कुशेश्वर नाथ पान्डेय. विजय मिश्रा. बलराम शर्मा. अशोक कुमार शुक्ल. राहुल पान्डेय. कालू पान्डेय. रामकृष्ण पान्डेय. शैलेन्द्र कुमार पान्डेय. जितेन्द्र कुमार पान्डेय. दीपू दूबे. अमित मिश्रा. अंश मिश्रा. योगेश मिश्रा. दिनेश दूबे. सहित अन्य प्रयागवाल तीर्थ पुरोहित प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। बैठक के अंत में उपस्थित तीर्थ पुरोहितों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Exit mobile version