छह माह बाद बदल गई पुरस्कार की सूची

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शिक्षक दिवस से पहले घोषित राज्य शिक्षक पुरस्कार की सूची में अब छह महीने बाद तब्दीली कर दी गई है। पहले यह पुरस्कार एंग्लो बंगाली इंटर कालेज के विज्ञान शिक्षक आशीष श्रीवास्तव को दिया गया था लेकिन कोरोना के चलते प्रमाण पत्र नहीं मिला। अब यह पुरस्कार सीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य को देने की घोषणा की गई है। शिक्षक पुरस्कार को लेकर ऐसा बदलाव पहली बार हुआ है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के उप सचिव अतुल कुमार मिश्र ने 27 मार्च को इस बदलाव का पत्र जारी किया है। उन्हेांने लिखा कि तीन सितंबर 2020 को जो सूचना जारी की गई थी उसे संशोधित समझा जाए। लिखा कि डॉ. त्रिभुवन प्रसाद पाठक के नाम को छोड़कर कोई अन्य बदलाव नहीं हुआ है। पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन जिला, मंडल व राज्य स्तर पर होता है। पुरस्कार के लिए जो बिंदु तय थे उनमें से कुछ की व्याख्या नहीं हो पाई थी इसके लिए बदलाव किया गया है। डॉ. पाठक के चयन की वजह विद्यालय में छात्रों की संख्या बढ़ाने, अनुशासन बनाने व पठन पाठन को लेकर तमाम बदलाव माना जा रहा है।

Exit mobile version