ब्राह्मण समाज ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी से की विशेष भेंट

(अनुराग शुक्ला) हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार)। पंजाब में सरकार द्वारा ब्राह्मण भलाई बोर्ड गठित करने को दी गई हरी झंडी के लिए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज, पंजाब के राज्यपाल वी पी. बदनौर, ऐआईसीसी के महासचिव व पीपीसीसी के प्रभारी हरीष रावत और मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह का किया आभार व्यक्त। पंजाब प्रदेश में ब्राह्मण समाज की भलाई के लिए बोर्ड गठित करने एवं चंडीगढ़ में मुख्यालय स्थापित करने को दी गई हरी झंडी के लिए पंजाब के ब्राह्मण समाज व विभिन्न सनातनी व हिंदु संगठनों ने परम आदरणीय आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज, पंजाब के राज्यपाल वी. पी. बदनौर, एआईसीसी के महासचिव व पीपीसीसी के प्रभारी हरीष रावत और मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह का आभार व्यक्त किया है। जिसके लिए पंजाब के ब्राह्मण समाज का एक शिष्टमंडल आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज से विशेष भेंट करने हरिद्वार पहुंचा।
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने शिष्टमंडल जिसमें शिरोमणी मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन, मालवा प्रांतीय ब्राह्मण सभा एवं संस्कृत महाविद्यालय पंजाब के अध्यक्ष करन अवतार कपिल (एडवोकेट), भगवान परशुराम परिषद की ओर से अजीत शर्मा सहित छ: लोग शामिल थे, उनसे बातचीत करते कहा कि केवल ब्राह्मण ही नही, समस्त हिंदु व सनातन धर्म के बचाव के लिए देश के हर राज्य में भलाई बोर्ड गठित करने की जरूरत है। पंजाब सरकार ने जो पहलकदमी की है उसके लिए वे खुद भी पैरवी करेंगे। उन्होंने कहा वे जल्द ही पंजाब का दौरा करेंगे। जहां भी कहीं सनातन धर्म, हिंदु धर्म और ब्राह्मण समाज की संपत्तियों पर गैरसनातनी ताकतों ने अतिक्रमण कर रखा है उसका जवाब प्रदेश सरकार से मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पंजाब प्रदेश के मुख्यमंत्री से भेंट करेंगे। उन्हें ब्राह्मण समाज के बोर्ड की मर्यादा कायम रखने के कुछ सुझाव देंगे।

Exit mobile version