
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । कांग्रेस पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर तैयारी पूरी कर ली है । उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिव बाजी राव खांडे ने बताया कि कल तक नामों की घोषणा कर दी जायेगी । अपराह्न पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह के आवास पर हुई बैठक में उन्होंने मौजूद ब्लाक अध्यक्षों को इस बावत व्यापक निर्देश दिए । कहा कि समर्पित और जुझारू कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं और महिलाओं को वरीयता दी गई है । गंगापार और जमुनापार अध्यक्षों सुरेश यादव एवं अरूण तिवारी के साथ एआइसीसी सदस्य तस्लीमउददीन ,शहर अध्यक्ष नफ़ीस अनवर व विजय मिश्रा को कोआरडिनेटर बनाया गया है । इस दौरान अनिल द्विवेदी, किशोर वार्ष्णेय, राम किसुन पटेल, आशीष पांडेय , परवेज़ सिद्दिकी , हरदेव सिंह, जावेद उर्फी, सुशील मिश्रा, अरशद अली, इरफानुल हक, तंजीम उद्दीन, डा0 दिनेश सोनी, नागेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद थे ।