डॉक्टर बंसल हत्याकांड का खुलासा,70 लाख की दी गई थी सुपारी गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार

जिले के सबसे सनसनीखेज हत्याकांड में शुमार जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉक्टर एके बंसल की हत्या के मामले का आखिरकार चार साल बाद सोमवार को खुलासा हो गया। एसटीएफ ने मामले का खुलासा करते हुए दावा किया कि पटना निवासी एडमिशन माफिया आलोक सिन्हा ने सुपारी देकर डॉक्टर बंसल की हत्या कराई थी।

वारदात को प्रतापगढ़ के दो शूटरों ने अंजाम दिया था। जिनमें से एक शोएब सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ कि हत्याकांड की साजिश में कैबिनेट मंत्री नंदी पर हमले का आरोपी दिलीप मिश्रा और प्रयागराज का ही शातिर अपराधी अख्तर कटरा भी शामिल था। 

पकड़ा गया शूटर शोएब दुर्दांत अपराधी है जिसके ऊपर जनपद प्रतापगढ़ से 50 हजार का इनाम भी घोषित है। उसने पूछताछ में बताया है कि पटना निवासी एडमिशन माफिया आलोक सिन्हा को डॉक्टर बंसल ने अपने बेटे के एडमिशन के लिए 55 लाख रुपये दिए थे। एडमिशन कराने की जगह उसने रुपये हड़प लिए थे। जिस पर डॉक्टर बंसल ने उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा भेजा था।

एसटीएफ अफसरों के मुताबिक, पूछताछ में शूटर शोएब ने यह भी बताया है कि नैनी जेल में बंद रहने के दौरान आलोक सिन्हा की मुलाकात दिलीप मिश्रा और अख्तर कटरा से हुई। इन के माध्यम से ही उसने अबरार मुल्ला से संपर्क किया जिसके जरिए डॉक्टर बंसल की हत्या के लिए उसे और उसके दो साथियों यासिर और मकसूद को सुपारी दी गई।

एसटीएफ ने बताया गया कि शोएब पर हत्या के चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। डॉक्टर बंसल की हत्या के अलावा वह प्रतापगढ़ और अमेठी में भी आपराधिक वारदातें कर चुका है। शूटर के पास से दो जाली पैन और वोटर आईडी कार्ड, मोबाइल व 1900 नकदी बरामद हुई है।

आरोपी 50 हजार के ईनामी मो. शोएब पुत्र मुस्कीम निवासी आजाद नगर, कोतवाली नगर प्रतापगढ़ को एटीएफ ने लखनऊ के देवा रोड मंदिर के पीछे से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक अवैध पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, दो अलग-अलग फर्जी निर्वाचन कार्ड, दो फर्जी पैन कार्ड, एक फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, दो मोबाइल और 1910 रुपये बरामद किए गए हैं।

12 जनवरी 2017 को प्रयागराज के जीवन ज्योति हास्पिटल के मालिक ए.के. बंसल की हत्या उनके चैंबर में कर दी गई थी। इस घटना से जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले शूटर को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

एसटीएफ के अनुसार आरोपी शोएब को लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड मोड़ के पास मंदिर के पीछे से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि 12 जनवरी 2017 को शाम करीब सात बजे जीवन ज्योति अस्पताल के डॉक्टर अश्वनी कुमार बंसल (एके बंसल) ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे। इसी बीच सामने गेट से दो व्यक्ति अंदर घुसते हैं। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाश ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए भाग निकलते हैं। इलाज के दौरान डॉ. बंसल की मौत हो गई। 

इस घटना के संबंध में डॉ. बंसल के छोटे भाई प्रवीण कुमार बंसल ने कीडगंज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके खुलासे के लिए पुलिस काफी समय से प्रयासरत थी। एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक  लखनऊ दीपक सिंह की देखरेख में इंसपेक्टर हेमंत भूषण सिंह के नेतृत्व में टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर यह खुलासा किया। 

Exit mobile version