
ऋचा सिंह अपने सहयोगियों के साथ प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में कई ऐसी नजूल की जमीन है जहां पर अतिक्रमण की वजह से किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते प्रयागराज प्रशासन के नजूल विभाग को करोड़ों का नुकसान हो रहा है ऐसा ही कोई मामला प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के पुलिस चौक कर्बला पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जहां पर सरकारी नजूल की लगभग 10 बीघे जमीन पर जिसकी कीमत करोड़ों की है ।आशियाने और रेन बसेरा वाले लोगों ने अनाधिकृत रूप से कब्जा कर लिया है । जिस पर आज प्रशासन का पीला पंजा बेतहाशा गरजा और 100 से ज्यादा इन रेन बसेरा को जविदोष करते हुए सब ही लोगों को सरकारी जमीन से बाहर कर दिया कब्जे का आलम यह था कि कुछ लोगों ने दुख की दुकानें एवं दो मंजिला मकान तक बना लिए थे लेकिन प्रशासन ने किसी की एक न सुनी और सभी मकान एवं दुकानों को तोड़ कर रख दिया ।इसी बीच समाजवादी पार्टी की पश्चिमी क्षेत्र से भावी प्रत्याशी ऋचा सिंह अपने सहयोगियों के साथ पहुंची एवं प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ जबरन नारेबाजी करने लगी। जिसमें प्रशासन के द्वारा कार्रवाई करते हुए रिचा सिंह एवं उनके साथियों को गिरफ्तार कर खुल्दाबाद थाने ले गई जहां निजी मुचलके पर उन्हें छोड़ दिया गया। रिचा सिंह का कहना है की हाईकोर्ट के आदेश दिनांक 15 जनवरी 2009 172/5 सर्व जन हिताय कार्यक्रम के तहत इस जमीन पर बेघर इंसानों के लिए रैन बसेरे आशियाने बनाने का आदेश पारित हुआ था । जिसके चलते यह घर यहां बनाए गए थे । लेकिन सरकार हाईकोर्ट के इस आदेश का पालन न करते हुए आज बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंची और लगभग 1500 लोगो के निवास किए जाने वाले इन मकानो को तोड़ने लगी । इसी बीच इस विषय में एडीएम सदर विवेक चतुर्वेदी द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई सरकार की मंशा के आधार पर अवैध रूप से सरकारी एवं नजूल की भूमि पर बनाए गए मकानों या अधिग्रहण को तोड़ने के लिए प्राप्त आदेश के आधार पर यह कार्यवाही की गई है और 10 बीघा लगभग की जमीन आज पूर्ण रूप से खाली करा लिया है और अब इस पर सरकार द्वारा निर्दिष्ट विभाग द्वारा बाउंड्री वॉल बनाकर आगे का कार्य किया जाएगा।