एएनसीसी की जीत में चमके अर्जुन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अर्जुन दुबे के बहुमुखी खेल (38 रन एवं चार विकेट) से आशीष नेहरा क्रिकेट क्लब डीपीएस ने सावित्री देवी क्लब को 96 रन से हराया।
डीपीएस मैदान पर सोमवार को खेले गये मैच में एएनसीसी ने 35 ओवर में 202 रन (अंकित यादव 48, अर्जुन दुबे 38, हर्ष चढ्ढा 27, आदर्श पांडेय 23, हार्दिक सिंह व ध्रुव यादव तीन-तीन, दर्शन पटेल दो विकेट) बनाये।
जवाब में सावित्री देवी क्लब की टीम 27.5 ओवर में 106 रन (बॉबी सेन 44, मानस शुक्ल 20, अर्जुन दुबे 4/08, रुद्राक्ष यादव 2/17) पर सिमट गई।

Exit mobile version