भाजपा के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा महापुरुषों की मूर्तियों को साफ किया

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जगह जगह पर महापुरुषों की मूर्तियों को साफ करके संगठन के प्रेरणा पुरुष पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के स्मृति चिन्ह की साफ सफाई करके माला अर्पण उनको नमन किया एवं दारागंज निराला चौराहे पर महाकवि सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला जी की मूर्ति एवं अलोपीबाग में जगतगुरु शंकराचार्य जी की मूर्ति साफ सफाई करके माल्यार्पण किया गया एवं घर घर जाकर के एक पेड़ और एक भाजपा का झंडा दिया गया घरो में लगाने के लिए |जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी आदरणीय अनामिका चौधरी जी प्रदेश मंत्री ,भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा, जिला मंत्री विपिन नारायण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष चंदन तिवारी, मंडल महामंत्री सजल अग्रवाल ,अमर तिवारी, अविरल मिश्रा ,मनीष सिंह रघुवंशी, तन्मय उपाध्याय ,अमन केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे ll

Exit mobile version